Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कर्क,सिंह,तुला,वृश्चिक व मीन को होगा लाभ,जानिये 25 अक्टूबर को क्या कहते है आपके सितारे

    
   आज का पंचांग
      25/10/2020
तिथि नवमी - 11:34:04 तक
नक्षत्र धनिष्ठा - 28:23:32 तक
करण कौलव - 07:44:04 तक, तैतिल - 20:19:10 तक
ऋतु शरद
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल
योग गण्ड - 24:27:21 तक
वार रविवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:28:32
सूर्यास्त 17:41:23
🌙चन्द्र राशि मकर - 15:27:02 तक
चन्द्रोदय 14:35:59
चन्द्रास्त 25:37:59
संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942  
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:12:49

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 16:11:40 से 16:56:31 तक
कुलिक 16:11:40 से 16:56:31 तक
कंटक 10:12:49 से 10:57:41 तक
राहु काल 16:00:00 से 17:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 11:42:32 से 12:27:23 तक
यमघण्ट 13:12:15 से 13:57:06 तक
यमगण्ड 12:04:58 से 13:29:04 तक
गुलिक काल 14:53:10 से 16:17:16 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:42:32 से 12:27:23 तक

💥ताराबल 
भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
🌙चन्द्रबल 
मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन|

आज रविवार का दिन है। रवि यानि सूर्य... ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं कुंडली में यह आत्मा का कारक माना जाता है, सूर्य के संबंध में माना जाता है कि ये हमारे मान सम्मान व अपमान का कारक होता है। इनका रंग केसरिया व रत्न ही माणिक्य होता है। इस दिन की कारक देव स्वयं सूर्य नारायण जी माने जाते हैं
  आज का राशिफल 

 मेष राशि 
क्रोध की अधिकता रहेगी। समय पर सम्भल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

 वृषभ राशि -
अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। 

मिथुन राशि -
आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं, तो आज खुश खबरी मिलने का दिन है।

कर्क राशि -
आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारें में चर्चा होगी ।

सिंह राशि -
अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।

कन्या राशि -
पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

तुला राशि -
नौकरी में पदोन्नति के योग के बीच निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। 

वृश्चिक राशि -
घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।

धनु राशि -
व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।

 मकर राशि -
अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना के चलते आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

कुम्भ राशि -
दिन अच्छा हैं। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

मीन राशि -
आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे