सुनील उपाध्याय
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के गडहा दल्ल थम्हन निवासी युवराज सिंह उर्फ अरबपति सिंह पुत्र राम प्रगट सिंह पिछले 10 महीनों से बिना बताए गायब हो गए हैं कई जगह खोजबीन के बाद युवराज सिंह की बहन सरिता सिंह ने पैकोलिया थाने पर प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार बता दें कि पुलिया थाना क्षेत्र के उक्त गांव के सरिता सिंह ने बताया कि हमारा भाई युवराज सिंह पिछले कई महीनों से बिना बताए घर से कहीं निकला काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका जिससे परिवार में किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते है।
मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन जारी कर दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ