Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda:अज्ञात कारणों से आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख।



   दुर्गा सिंह पटेल                     गोण्डा।।कर्नलगंज तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामसभा कादीपुर के मजरा पासिनपुरवा में दोपहर में एक महिला किरन पत्नी सुनील पासवान के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लगने से  गृहस्थी का सम्पूर्ण सामान,अनाज,कुछ नगदी, धान के पुआल का ढेर,आवश्यक कागजात सहित हजारों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया जिसमें एक बकरा भी जलकर मर गया।घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे ग्राम सभा के पूर्व प्रधान जयप्रकाश सिंह द्वारा हल्का लेखपाल को सूचना दी गई जिस पर लेखपाल ने पहुंचकर जांच कर नुकसान का आकलन किया और तहसील को रिपोर्ट भेजकर सरकारी सहायता दिलाने को कहा,वहीं ग्राम के पूर्व प्रधान जयप्रकाश सिंह द्वारा आर्थिक सहायता देते हुए आवास दिलाने हेतु प्रयास करने को भी कहा गया।उक्त घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान तले पहुंच गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे