Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मंगलवार का दिन किसके लिए होगा मंगल और किसका अमंगल, जानिये अपनी राशि का हाल...



   आज का पंचांग

17 नवंबर 2020

तिथि तृतीया - 25:19:39 तक

नक्षत्र ज्येष्ठा - 12:22:17 तक

करण तैतिल - 14:35:14 तक, गर - 25:19:39 तक

ऋतु शरद

मास कार्तिक

पक्ष शुक्ल

योग सुकर्मा - 15:35:40 तक

वार मंगलवार


🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 06:45:41

सूर्यास्त 17:26:27


🌔चन्द्र राशि वृश्चिक - 12:22:17 तक

चन्द्रोदय 08:54:00

चन्द्रास्त 19:26:59

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। वहीं कुंडली में मंगल को पराक्रम व शरीर में रक्त का कारक माना गया है। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव श्री हनुमान माने जाते हैं, वहीं इस दिन शक्ति की देवी मां भगवती दुर्गा की भी पूजा का विधान है।

 


पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र.....🖊️



  आज का राशिफल 


1. मेष राशि -

नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है, अत: सम्भल कर रहें।


2. वृषभ राशि -

दिन चिंताजनक व्यतीत होने के चलते मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। लेकिन, इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार के बीच सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा।


3. मिथुन राशि -

दिन की शुरुवात आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग शुभ रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।


4. कर्क राशि -

समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। लाभ के अवसर बढेगे।


5. सिंह राशि -

दूसरों के भरोसे न रहकर खुद पर विश्वास रखें। ध्यान रहे आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है, अत: सजग रहें व सतर्क रहें । स्वास्थ्य ठीक होगा।व्यय बढेंगे।


6. कन्या राशि -

अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।


7. तुला राशि -

दिन की शुरुवात शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कैरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।


8. वृश्चिक राशि -

आज धनागमन सहज होगा। लेकिन, आपके काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है। लाभ की संभावना के बीच स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।


9. धनु राशि -

कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।


10. मकर राशि -

अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करे। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरो के निजी मामलो में बोलना बन्द करें ।


11. कुम्भ राशि -

आज आपके शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। उचित होगा कम बोलें अच्छा बोलें। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।


12. मीन राशि -

सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ो का आदर करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे