Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आज वृषभ राशि को लाभ एवं मकर राशि को रोजगार प्राप्ति का योग, और कुछ राशियों का होगा मंगल....



           आज का पंचांग

☀️22 दिसम्बर 2020☀️

तिथि अष्टमी - 18:16:17 तक

नक्षत्र उत्तराभाद्रपद - 25:37:42 तक

करण बव - 18:16:17 तक

ऋतु हेमन्त

मास मार्गशीर्ष

पक्ष शुक्ल

योग व्यतीपात - 12:08:47 तक

वार मंगलवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 07:10:22

सूर्यास्त 17:29:35

🌙चन्द्र राशि मीन

चन्द्रोदय 12:46:59

चन्द्रास्त 24:59:00

🪐 संवत्सर प्रमादी

शक सम्वत 1942   

विक्रम सम्वत 2077

काली सम्वत 5122

दिन काल 10:19:13

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 09:14:12 से 09:55:29 तक

कुलिक 13:21:53 से 14:03:10 तक

कंटक 07:51:38 से 08:32:55 तक

राहु काल 15:00:00 से 16:30:00 तक

कालवेला / अर्द्धयाम 09:14:12 से 09:55:29 तक

यमघण्ट 10:36:46 से 11:18:03 तक

यमगण्ड 09:45:10 से 11:02:34 तक

गुलिक काल 12:19:58 से 13:37:22 तक

🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:39:20 से 12:20:36 तक

☀️दिशा शूल उत्तर

आज मंगलवार  का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। वहीं कुंडली में मंगल को पराक्रम का कारक माना गया है। इनका रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री हनुमान हैं। इस दिन शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा का भी विधान है।पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र......

          आज का राशिफल 

1. मेष राशि -

अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा। संगत बदलते ही आज आप का संसार बदल जायगा।


2. वृषभ राशि -

दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।


3. मिथुन राशि -

जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी। संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है।


4. कर्क राशि -

जीवन साथी के साथ विवाद की संभावना के बीच गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।


5. सिंह राशि -

आपनी निर्णय शक्ति को मजबूत करें वरना आप पिछड़ जाएंगे। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर जब उनकी जिद जायज हो ।


6. कन्या राशि -

क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लें कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेगे। दूसरों की मजबूरी को समझे और सहयोग करें।


7. तुला राशि -

कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकता है। मनचाही नोकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगें।


8. वृश्चिक राशि -

व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।


9. धनु राशि -

परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।


10. मकर राशि -

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते है। उचित होगा पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता आगे बढ़ने में अवरोध का कारण बन सकती है।


11. कुम्भ राशि -

व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है। अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध निकालने की बजाय शांत रहें।


12. मीन राशि -

दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे