Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Pratapgarh:सदर विधानसभा क्षेत्र में तीसरे दिन भी जारी रही प्रसपा की पदयात्रा



पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है गांव-गांव,पाव - पाव पदयात्रा :-पांडेय
एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनता के शोषण एवं जन विरोधी फैसलों के विरोध एवं प्रसपा की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन- जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में शुरू की गई गांव- गांव, पाव-पाव के प्रथम चरण की पदयात्रा शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही।
पदयात्रा के तीसरे दिन जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व अध्यक्ष व उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता प्रसपा नेता विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में सदर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मंगरौरा के पंडरी पाल, करिस्ता, नरहरपर,कल्यानी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में भ्रमण करते हुए पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से लोगों को रूबरू कराते हुए जागरूक किया गया। प्रसपा नेता विनोद पांडेय ने कहा कि 24 दिसम्बर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में गांव-गांव पदयात्रा का प्रथम चरण के अभियान का आगाज कर चुकी है। इस पदयात्रा का उद्देश्य प्रदेश के हर गांव में पहुंचना और पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को जनता तक पहुंचाना है। पार्टी का संकल्प 'गांव-गांव पहुंचे इसके लिए प्रसपा जन के पांव' नारे के साथ गांव-गांव निकल पड़े है।प्रसपा नेता विनोद कुमार पांडेय ने ग्रामीणों से प्रदेश में सुशासन लाने हेतु पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को मजबूत करने की अपील के साथ पार्टी के उद्देश्यों एवं विचारों तथा सरकार की जनता विरोधी नीतियों का पंपलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में गरीब आदमी न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है तो थानों में पीड़ितों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। महंगाई और भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पार कर रहा है। दिन प्रतिदिन बेरोजगारी बढ़ने के साथ ही जीएसटी व  नोटबंदी ने उद्योग की कमर तोड़ दी है। अल्पसंख्यकों में भय का माहौल बना कर भेदभाव किया जा रहा है। सरकार ने अन्नदाता के हितों की अनदेखी करते हुए कृषि बिल लाकर किसानों की कमर तोड दी है। पद यात्रा के दौरान लालजी पांडेय, पवन कौशल ,सदर विधानसभा अध्यक्ष कश्मीर यादव , राजू सिह, देवेंद्र चौधरी, विश्वनाथ पाल, लाल जी पांडेय ,पंकज सिंह,ओमप्रकाश विश्वकर्मा ,विश्वनाथ पाल ,अर्पित यादव, उद्धव,सहित आदि लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे