Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda news: किसानों का कर्ज माफ होने के बाद भी किसानों से वसूली


रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। सहकारी ग्राम विकास बैंक से किसानों का कर्ज माफ होने के बाद भी किसानों से वसूली करने का बड़ा मामला सामने आया है। सहकारी ग्राम विकास बैंक करनैलगंज के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के संचालक त्रिलोकी नाथ तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस और सपा की सरकारों द्वारा ग्राम विकास बैंक के किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। यह कर्ज 2008 में सभी बैंकों के किसानों के बताए को माफ किया गया था। उसके बाद सपा सरकार ने 50 हजार तक का कर्ज मात्र एलडीबी बैंक का माफ किया था। मगर जिले में बैंक के कर्मचारियों द्वारा माफी वाले किसानों से भी जबरिया तरीके से वसूली की जा रही है। इस संबंध में सहकारी ग्राम विकास बैंक के एमडी को भी अवगत कराया गया। मगर वसूली पर रोक नहीं लगाई गई। यदि तीन विकास खंडों करनैलगंज, हलधरमऊ व कटरा बाजार में किसानों को लेकर बैंक का भी घेराव किया जाएगा और तहसील स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। उनका आरोप है कि ग्राम विकास बैंक द्वारा जबरिया वसूली करके किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बैंक कर्मचारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यदि वसूली रोकी नहीं गई तो किसान मार्च निकालकर बैंक शाखा को घेरा जाएगा और इस संबंध में गांव के किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री इस जबरिया वसूली पर तत्काल रोक लगाएं अन्यथा किसानों द्वारा प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे