Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज में छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

 

ज्ञान प्रकाश / रजनीश

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के तत्वाधान में छात्र छात्राओं ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया। तथा रैली निकालकर गांव में लोगों को जागरूक करते हुए मतदान के बारे में बताते हुए मतदाता के उद्देश्य को समझाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह के द्वारा छात्र छात्राओं को मतदाता दिवस के उद्देश्य को बताया गया।

साथ ही 2021 की थीम मतदाता बने सशक्त, सतर्क, सुरक्षित व जागरूक पर विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब तक मतदाता खुद जागरूक नहीं होगा तो उसकी आने वाली पीढ़ियां अपने प्रति कैसे जागरूक होंगी। इसके लिए उन्हें जागरूक होना जरूरी है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा हाथ में जलती हुई मोमबत्ती लेकर निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ लिया गया। उसके बाद मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जो कई गांव में घूमती हुई लोगों को जागरूक कर रही थी। इस मतदाता रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रेरित किया गया। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को मतदाताओं का पंजीकरण फार्म भी भरवाए गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार यादव, ममता मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राजमणि मिश्रा ने किया। कालेज के प्राध्यापक त्रिपुरारी दूबे, जगन्नाथ तिवारी, मार्शल स्टालिन, पवन मिश्रा, रविंद्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार पांडेय, प्रेम तिवारी, उमेश पाठक, शिव कुमार मौर्या, अमित सिंह, बृजेश सिंह सहित तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे