Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar जनप्रतिनिधि व कृषि अधिकारी ने कृषि गोष्ठी के माध्यम से किसानों संग किया संवाद




किसान ही देश की रीढ़ है–राकेश सिंह बघेल
आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। कृषि बिल के कारण एक तरफ देश मे किसानों का एक वर्ग दिल्ली के सीमा पर धरना दिया हुआ है। सरकार द्वारा लाये गए बिल को लेकर धरनारत है। किसानों के बिल वापसी के हठ पर बैठने से केंद्र व प्रदेश सरकार के चिंता को बढ़ा दिया है। सरकार भी गंभीरता से बिल में किसान के हित को समझाने के लिए देश प्रदेश के अनेको जगहों पर किसान गोष्ठी के माध्यम से कृषि बिल के लाभ को लेकर समझाया जा रहा है। जिससे किसान संगठन अपने धरने को समाप्त कर अपने घर को वापस जा सके।
केंद्र सरकार के निर्देश पर पूर्व में भी अनेको ब्लॉक मुख्यालय में किसान मेला का आयोजन जनपद के ब्लॉक मुख्यालय में किया गया था। जिससे विपक्ष के द्वारा किसानों के अंदर भ्रम फैलाया जा रहा है। उसको दूर किया जा सके। इसी कड़ी में आज बेलहर कला ब्लॉक परिसर में कृषि विभाग द्वारा कृषि मेला, प्रदर्शनी व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आज के संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्यातिथि मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा फीता काटने के साथ ही दीप प्रज्वलित कर किसान मेला प्रदर्शनी व गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि के रूप में आये विधायक द्वारा कार्यक्रम में आये किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे देश मे किसानों को अन्नदाता का दर्जा है। किसान देश की रीढ़ है। आज की केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए अनेको कार्यो को किया जा रहा है। जिसके लिए प्रदेश और देश की सरकार हर जरूरी कदम को उठाया जा रहा है। किसानों के सम्मान के लिए किसान सम्मान निधि के द्वारा हर किसान को मदद दिया जा रहा है। आज तक किसी भी सरकार ने किसान का इतना ध्यान नही दिया है। जितना भाजपा की सरकार कर रही है। किसान के साथ ही आम जनमानस के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेको योजनाओं को लाया गया है। किसानों के फसलो को सरकारी संस्थानों द्वारा उचित मूल्य पर खरीदकर शीघ्रता से भुगतान किया गया। गन्ना किसानों के लिए भी उत्तर प्रदेश की सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। पूर्व के सरकारों के समय मे भुगतान की विलंबित प्रक्रिया को सुचारू ढंग से भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। किसानों के बदहाली को दूर करने के लिए मोदी सरकार तत्परता से सभी कार्ययोजना को लागू कर रही है। इसका उदाहरण बरसो से लंबित मांग कृषि कानून में सुधार था। जिसके लिए कृषि सुधार बिल लाकर देश के किसानों के लिए उन्नति का मार्ग खोल रही है। लेकिन इस पर विपक्ष की घटिया राजनीति ने किसानों के एक वर्ग को इन कृषि कानूनों के प्रति बरगलाया जा रहा है और किसानों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। आज देश व प्रदेश की सरकार किसानों को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित है और उन्हे उनके उपज का मूल्य दिलवाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। विपक्ष के भ्रम से किसानों का एक वर्ग धरना दे रहा है और हमारी सरकार शीघ्रता से किसानों के साथ मिलजुल कर भ्रम की स्थिति को दूर कर मामले की समाधान कर लेगी। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रेनू चौधरी, एडीओ एजी अशोक मिश्र, अरविंद कुमार शर्मा पशु चिकित्साधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष बद्रीप्रसाद यादव, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र आदि ने भी किसानों को कृषि बिल के फायदे को बताया। इस अवसर पर अनेको विभागों द्वारा स्टाल लगाकर कृषि सम्बंधित बारीकियों को समझाया गया। आज के कार्यक्रम में किसानों किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, नई यूरिया नीति, सम सामयिक खेती आदि की जानकारी देकर उसके लाभ को बताया गया।
इस अवसर पर बीडीओ रेनू चौधरी, एडीओ एजी अशोक मिश्र , कृषि विभाग बीपीएम कमल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा बद्री प्रसाद यादव आदि सहित दर्जनों किसान कृषि गोष्ठी, प्रदर्शनि व मेला कार्यक्रम में शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे