Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Mankapur:कृषि विज्ञान केन्द्र की डा.अर्चना सिंह ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया प्रशिक्षण



इमरान अहमद 
मनकापुर - गोण्डा :- आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के तत्वाधान में कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा से गृह विज्ञान अनुभाग की वैज्ञानिक डा.अर्चना सिंह ने छपिया के पटखौली व धर्मदासपुर ग्रंट में गुलाब,जय गुरूदेव,संतोषी स्वयं सहायता समूह,सरस्वती व गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यम के अवसर पर चर्चा की गई।
जिससे वे अपने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को स्वावलंबी बनाकर आजीविका का साधन व रोजगारों के बारे में बताया गया। उन्होने बताया की खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में प्रत्येक महीनेें कोई ना कोई फल व सब्जियां बहुतायत मात्रा में होती हैं,जिसे हम संरक्षित करके उनके मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाकर बाजार में विपणन कर धन अर्जित कर सकते हैं।
इसी सिलसिले में दोनों ग्रामों में पेठा बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। बताया की खबहा लगभग सभी के छप्परों में लगा है। इसमें न ही किसी रसायन या खाद की जरूरत होती हैं। इसी खबहे से उड़द की दाल में पालक,मेथी,सोया,बथुवा आदि से मिठौरी या छोटी-छोटी बड़ियाॅ भी बनाकर बाजार में बेचा जा सकता है। इसमें हरे साग मिला देने से और भी स्वादिष्ट व पौष्टिक बन जाती है।हम सूखा करके पॉलिथीन पैक करके बाजार में बेचकर समूह की महिलाओं को सुदृढ़ करके स्वावलंबी बना सकते हैं। पेठा बनाने की प्रक्रिया 2 दिन की होती है,महिला बहनें पेठा बना करके दो चार बार दक्षता हासिल करें। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सबसे पहले एक तौल वाली मशीन,एक सील लॉक करने वाली मशीन व कुछ बड़े - बड़े बर्तन खरीद कर काम को शुरू किया जा सकता हैं। पेठा आगरे की एक स्वादिष्ट मिठाई का नाम है गर्मी के दिनों में पानी पीने के लिए प्रत्येक के घर में बाजार से खरीद कर लाया जाता है। सेहत के लिए भी यह बहुत ही लाभकारी है।आयुर्वेद में पेठे को शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी माना गया है। पेठा में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।यह पेट को भी साफ करता है।इससे हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। और शरीर को डिटॉक्स करता है।यह थायराइड व उच्च रक्तचाप वालों के लिए सुबह-सुबह इसका रस पीने से समस्या का समाधान होता है । गैस और कब्ज जैसी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें विटामिन बी 12 पाया जाता है जो हमारी थायराइड ग्रंथि तथा तनाव हार्मोन को कम करता है यह प्रकृतिक होता है।शरीर में यदि अम्लता बहुत ज्यादा है,तो इसका रस खाली पेट पीने से बहुत ही लाभकारी होता है।यह पके फलों,पूर्णरूप से परिपक्व  होने पर ही बनाइ्र्र जाती है। इसका छिलका बहुत सख्त होता है।व ऊपर से मोटा छील कर निकाल कर के यह बनाया जाता है जिसका प्रदर्शन दिया गया।  कोमल व कच्चे फलों की सब्जी बनाकर भी प्रयोग में लाया जा सकता है इनके फलों को सूखे स्थान पर लंबे समय तक संरक्षित करके रखा जा सकता है। 

इसके साथ साथ उनको स्वस्थ रहने रहने के बहुत सारे टिप्स दिए गए जैसे अपने व अपने परिवार को स्वस्थ रखने के लिए गेहुॅ पिसाते समय 10 प्रतिशत सोयोबीन की दाल को भिगोकर उबलते पानी में 10 मिनट खौलाने के बाद सूखाकर संग में पीसाना चाहिए।  आटे को बीना चाले ही रोटी बनाना चाहिए, जिससे चोकर का रेशा पेट में जाएगा तो पेट साफ होगा। चीनी का कम से कम प्रयोग करें, जिले में गन्ना होने के बाद भी गु़ड का प्रयोग नही के बराबर हैं। गुड, खांड व देशी शक्कऱ का उपभोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। रफाइंड आटा व रिफाइंड तेल का प्रयोग धीरे - धीरे बंद करना व उससे बनी चीजों को भी ना खाना जैसे चाउमिन, समोसा इत्यादि भी नहीं खाना। ग्रामीण आंचलों में बच्चों के हाथों में पैसा देने का प्रचलन भी बढ़ता चला जा रहा है जिससे बच्चे बाजार से कुरकुरे आदि जैसी तमाम चीजें खरीद कर खा लेते हैं कुरकुरे को जला करके भी दिखाया गया व समझाया गया कि उसमें प्लास्टिक पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक है। सिल्वर की कढ़ाई की जगह लोहे की कढ़ाई में सब्जियों को बनाने पर विशेष बल दिया गया। जिससे हमारे खून में एल्यूमूनियम का स्तर न बढ़ने पाये व हमारा समाज बहुत सारी मानसिक बीमारियों से बचा रहें।

इस प्रशिक्षण में पटखौली ग्रामसभा की 45 व धर्मदासपुर ग्रंट की 35 महिलाओं ने भाग लिया सीमा, सरितस प्रभावती, गीता देवी, उर्मिल सहित समूह सखी रेखा के सौजन्य से यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में महिलाओं को प्रेरित करने सूर्य प्रकाश दुबे जी का विशेष योगदान रहा और वे स्वयं जैविक कृषि को बढ़ावा दे रहे हैं, उनके पास 6 - 7 देशी गाय भी पाल रक्खे हैं व वर्मीकम्पोस्ट यूनिट बनाकर केचुए की खाद बनाकर बाज़ार में विक्रय कर रहे हैं।  इनके प्रक्षेत्र पर 12 महिलाओं को भ्रमण भी कराया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे