Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar मिशन प्रेरणा की सफलता हेतु शिक्षकों की पदोन्नति जरूरी- नवीन त्रिपाठी



आलोक कुमार बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। मिशन प्रेरणा की सफलता और वर्षों से रुकी पदोन्नति को लेकर वृहस्पतिवार के दिन बीआरसी सेमरियावा पर शिक्षकों की एक बैठक हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग में सुधार हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए मिशन प्रेरणा कार्यक्रम संचालित है। इस लक्ष्य को मार्च 2023 तक प्राप्त करने के लिए प्राथमिक शिक्षक जुटा हुआ है। मिशन प्रेरणा के तहत शिक्षक प्रेरक प्रदेश, प्रेरक जनपद और प्रेरक ब्लॉक बनाने हेतु संकल्पित है।
जनपद व ब्लॉक को प्रेरक बनाने हेतु शिक्षक समस्या का ने निदान भी आवश्यक है। शिक्षक समस्याओं के निदान को लेकर शिक्षक ब्लाकवार शिक्षक संपर्क में जुटे हुए हैं। नवीन त्रिपाठी ने कहा कि कई वर्षों से प्राथमिक व जूनियर में प्रधानाध्यापक और जूनियर में सहायक अध्यापक के पद रिक्त हैं। वरिष्ठ शिक्षकों के रिटायर होने से संख्या पद रिक्त हो रहे हैं।विद्यालय संचालन में बड़ी असुविधा हो रही है। शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। वर्षों से प्रभारी के सहारे विद्यालय संचालित हो रहे है। जूनियर स्कूलों की स्थिति और दयनीय है। पूरे सेमरियावा ब्लॉक में मात्र एक प्रधानाध्यापक जूनियर स्कूल में है। शेष विद्यालय प्रधानाध्यापक विहीन है। शिक्षकों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री, महानिदेशक और सचिव बेसिक शिक्षा को अलग अलग पत्र भेजकर मिशन प्रेरणा लक्ष्य के लक्ष्य को ससमय प्राप्त करने हेतु अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी कर प्राथमिक व जूनियर में रिक्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति की मांग की है।
इस बैठक में जफीर अली, रवि चंद, आरिफ जमाल, राकेश कुमार त्रिपाठी, अमरनाथ त्रिपाठी, राम भरत, रेहाना खातून, साजिदा खातून, संतोष त्रिपाठी, महिपाल, श्रावद चौधरी, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे