Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar धर्मसिंहवा थाने के महिला हेल्प डेस्क पर सुनी गई महिलाओं की समस्या



मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मी ने सुनी समस्या
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। आज मंगलवार को धर्मसिंहवा थाने पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की समस्या महिला डेस्क पर सुनी गई और उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं की फरियाद को सुना और उसका हल निकालने के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया। थानाध्यक्ष विनय पाठक ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए चल रहे विशेष अभियान ‘‘मिशन शक्ति’’ के तहत सोमवार को जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। उनकी समस्या को पूर्ण संवेदनशीलता से सुनकर निस्तारण किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया की मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरुकता पैदा करना, आत्मसुरक्षा की कला हेतु प्रशिक्षित करना एवं दुराचारियों की पहचान उजागर करना है। इसी के तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। भविष्य में ये योजना महिलाओ के लिए मददगार साबित होगी। जिससे महिला सुरक्षा व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे