Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar थानाध्यक्ष ने पैदल मार्च कर लिया सुरक्षा का जायजा



संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों का किया चेकिंग
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। मेंहदावल थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने आज बुधवार को नगर के अनेको जगहों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। इसके साथ ही नगर में गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों का निरीक्षण भी किया गया।
इस संदर्भ में बताते चलें कि आज बुधवार को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने आगामी होली त्योहार और त्रिस्तरीय चुनाव को मद्देनजर मेंहदावल नगर के जगहों पर पैदल मार्च किया गया और साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का ज्याजा लिया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर जांच किया गया। पैदल मार्च करते हुए अतिक्रमण करने वालों, अनावश्यक रूप में खड़े युवकों को जमकर फटकार लगाई। थानाध्यक्ष ने बताया की नगर में शांति व्यवस्था को कायम रखने एवं अपराधों पर अंकुश के लिए प्रतिदिन नगर में पैदल मार्च किया जाएगा। पुलिस के पैदल मार्च से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप रहती है। वही आमजनमानस को सुरक्षा का आभाष रहता है। जिससे नगर के नागरिक अपने सभी रोजमर्रा की गतिविधियों को पूर्ण कर सके। इस पैदल मार्च के दौरान एसआई नत्थू प्रसाद, एसआई प्रवीण कुमार, का0 संजीव यादव समेत अनेको पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे