Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar हर गांव पुस्तकालय की मुहिम चला रही शिक्षिका अनिता सिंह



आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। प्राथमिक विद्यालय मंझरिया में तैनात सहायक अध्यापिका नई-नई नई मुहिम पेश की है। मुहिम के तहत शिक्षिका अनीता सिंह हर गांव एक पुस्तकालय खोलने का बीड़ा उठाया है। विद्या धन ही सबसे बड़ा धन हैं। किसी भी समाज के सकारात्मक विकास के लिए शिक्षा अनिवार्य है। किताबों से अच्छा कोई मित्र नहीं होता।अपने यहां "पुस्तक कुंज" का निर्माण करने के बाद बाकी गांवों में भी शिक्षा के संसाधन से वंचित छात्रों के लिए हर ग्राम एक पुस्तकालय के तहत अनीता सिंह और उनके पति है प्रकाश सिंह के द्वारा और प्रियंका श्रीवास्तव के द्वारा ग्राम - कोनी में पुस्तकालय का उद्घाटन ग्राम के सम्मानित जनों द्वारा किया गया। इस पुस्तकालय में 500 किताबें (कहानियां, वीरो की गाथाएं, सामाजिक, नैतिक, बालविकास, धार्मिक पुस्तकें जैसी किताबें उपलब्ध हैं।) ये किताबें अक्षर भारती संस्था के द्वारा प्राप्त करती गई है जिसका मुख्य उद्देश्य ५-१५ वर्ष तक के बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना हैं। वेद प्रकाश एवं हर्षित के प्रयासों से यह संभव हो पाया। आज ही के दिन हमारे देश की महान अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्मदिन है। उस अवसर पर लड़कियो द्वारा केक काटकर मनाया गया। इस कार्य के लिए वॉलंटियर की जरूरत थी। आजाद और अभिमन्यु जो कि कक्षा १२ के छात्र हैं साथ ही रोशनी और रीया ने मिलकर ये ज़िम्मेदारी उठाई। अपने घर में एक कमरे में पुस्तकें रख कर वहां से बच्चों को पढ़ने के लिए ले जाने की सुविधा भी है। गांव में महिलाएं भी इन धार्मिक पुस्तकों को पढ़कर अपने जीवन को उत्तम बना पाएगी। जिले के 25 गांवों में ऐसी लाइब्रेरी बनाने का लक्ष्य हैं जिससे विद्यालयों में छुट्टी के दौरान भी बच्चे पढ़ सके। यह निःशुल्क पुस्तकालय हैं। किताबो के साथ ही बच्चो को कॉपी और पेन भी दिए गए हैं। संसाधनो के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह जाए और पढ़ने में सबकी रुचि बढ़े यही उद्देश्य है। इस कार्यक्रम के दौरान धर्मेन्द्र पासवान, जगत बहादुर, विजय बहादुर, सुनील मौर्य, दीपक सिंह, कौशल, आदित्य, सौरभ और आर्यन, उर्मिला, हेमलता, संजू, मालती, सरस्वती, रोशनी आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे