Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धर्मसिंहवा थाने पर आयोजित हुए कार्यक्रम



एसओ विनय पाठक की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाने पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र के स्कूली बच्चों एवं महिला सुरक्षा समिति ने बैठक कर महिलाओं एवं बच्चियों के उत्थान एवं उन पर हो रहे अपराध को रोकने पर चर्चा की गई। यह बैठक एसओ विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बच्चियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरस्कार भी वितरित किया गया।
सोमवार को महिला दिवस पर धर्मसिंहवा थाने में हुए कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन उत्तम पारुल ने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को उपेक्षित ना किया जाए तो देश के विकास में वह प्रबल भागीदारी निभाएंगी। इस अवसर पर आंचल पूनम रीता रागिनी रीना आदि मौजूद रही।

सांथा प्रतिनिधि के अनुसार
बेलहर थाना परिसर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत नारी सशक्तिकरण एवं नारी सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेत्री कुमुद राय ने फीता काट कर दीप प्रज्वलित कर किया।
सोमवार को बेलहर थाने पर आयोजित हुए कार्यक्रम में क्षेत्र की सबसे अधिक महिलाए व छात्राओं ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया।
थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा महिला नेत्री कुमुद राय ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला शस्क्तिकरण को बढावा देने में सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना किया । थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने महिलाओ को स्वयं सुरक्षा के कई टिप्स व हुनर देते हुए चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो के गुर भी सिखाए। महिलाओ और स्कूली छात्राओं के साथ हो रहे छेड़खानी और अनुचित कार्यों के चलते मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओ और छात्राओं के सुरक्षा के साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओ से अवगत कराना है।
इस अवसर पर सदरूल आलमीन ,रघुनाथ सिंह रुदल यादव ,भूपेंद्र सिंह, जयप्रकाश यादव , श्याम नारायण श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, रामसकल यादव गुप्ता, कमलेश विनोद तिवारी नागेन्द्र सिंह, रोशनी, सरिता, सरोज, आरती, बिन्दु समेत अनेक लोग मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे