Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर

रजनीश /ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार को सुबह भंभुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मसौलिया के पास गोण्डा लखनऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार एक वृद्ध व्यक्ति को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि ग्राम दूदा के लाला पुरवा निवासी रामदीन 65 पुत्र द्वारिका दवा लेने करनैलगंज बाजार जा रहा था। मसौलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे