Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ट्रस्ट पर आरोप लगाने वाले हिंदूद्रोही : प्रबोधानंद गिरी

वासुदेव यादव

अयोध्या। रामलला के मंदिर निर्माण व तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर आरोप लगाने वाले हिंदू द्रोही है। आरोप लगाने वालों का स्तर निम्न है। रामलला का अस्थाई निर्माण हो चुका है। स्थाई निर्माण जल्द ही 2022 तक बन जाएगा। उक्त बात एक प्रेस वार्ता में हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने अयोध्या में कहीं।

 उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीति खराब है। संजय सिंह का आरोप निराधार है। हम जल्द ही संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे। उन्होंने मांग किया कि आरोप-प्रत्यारोप लगाने वालों के विरुद्ध योगी सरकार सख्त कार्यवाही करें।

  इससे पूर्व उन्होंने कहा हम रामलला का दर्शन कर धन्य हुए हैं। भगवान राम लला का दर्शन और मंदिर निर्माण का कार्य जारी है। ऐसे में कुछ लोग आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं जोकि निराधार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे