Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर:सूबे के मंत्री ने ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों की मंच से की घोषणा, प्रधान संघ में इन्हें मिला यह दायित्व

 आर•के•गिरी 

गोण्डा। सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ प्रदेश व केन्द्र की सरकार काम कर रही। गांवों में विकास के लिए रूपये की कमी आडे नही आयेगी। ब्लाक को आदर्श ब्लाक व गांवो का आदर्श गांव बनाने में सरकार सहयोग करेगी। सब लोग मेहनत से गांवो के विकास में लग जाये।यह बाते मनकापुर ब्लाक में प्रधान व बीडीसी सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री/क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री ने कही। कार्यक्रम का संचालन बब्बू मिश्र ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनकापुर ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी ने किया। श्री चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधान एवं बीडीसी हमारे परिवार हैं। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व मंत्री श्री शास्त्री के सहयोग से यह ब्लाक आदर्श ब्लाक बनाने की कोशिश होगी। हर एक गांव से दूसरे गांव की सडको को पक्की सडक से जोडने का काम प्राथमिकता में होगा।जल निकासी के लिए नाली निर्माण का भी काम किया जायेगा। मनरेगा से नदियों का जीर्णोद्धार एवं कच्ची सडकों पर मिट्टी पटायी व तालाब जीर्णोद्धार कराया जायेगा। इसी क्रम में पूर्व प्रमुख यूपी सिंह व सांसद प्रतिनिधि कमलेश पान्डेय ने भी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्बोधित करते हुए ब्लाक को आदर्श ब्लाक एवं गांव को आदर्श गांव बनाने पर जोर देते हुए अपने अपने विचार रखे। अंत में मंत्री ने प्रधान संगठन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन की सूची पढकर लोगों को  बताया। इस मौके पर, एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता, एपीओ अमित राव,एडीओआईएसबी, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अवधेश उपाध्याय, जनार्दन वर्मा,भगवानदीन मिश्र,रक्षाराम वर्मा,राम जन्म सोनकर,शिवपूजन पान्डेय ,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ब्लाक मनकापुर के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, संरक्षक राघुवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ दाढी,महामंत्री भगवानदीन मिश्र,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा,उपाध्यक्ष अनुराग सिंह,कोषाध्यह कृष्ण कुमार दूबे,मंत्री शुभम् सिंह, पतिराम,बंशराज,संगठन मंत्री शिवपूजन पान्डेय,कार्यालय मंत्री राज कुमार,प्रवक्ता अवधेश सिंह, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार पान्डेय बने हैं। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी /एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता ने दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे