Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:आदर्श शिक्षक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित एनसीसी मेजर

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। एनसीसी के मेजर को आदर्श शिक्षक प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। नगर के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश के बेस्ट एनसीसी आफिसर मेजर राजाराम को जिलाधिकारी के द्वारा आदर्श शिक्षक प्रशस्ति पत्र एवं शाल प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें विगत वर्षों से किए गए अथक परिश्रम एवं लगनशीलता, समर्पण तथा उनके परिणाम को देखते हुए दिया गया है। इन्होंने विषय के साथ साथ एनसीसी एवं पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों में गोंडा जिले का नाम प्रदेश एवं देश स्तर पर रोशन किया है। राजाराम की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद मौर्य सहित डॉक्टर आरडी सिंह, एनबी सिंह, अनुपम मिश्र, संजय यादव, सत्येन्द्र नाथ मिश्र सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही साथ 48वी वाहिनी एनसीसी गोंडा के कमान अधिकारी कर्नल सुनीत सिंह "शौर्य चक्र" व प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संजीव शर्मा सहित बटालियन परिवार ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल तथा जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे