Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: करेंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

 

आर के गिरी 

गोण्डा। पंखा से करेंट के चपेट में आई पत्नी के बचाव में आये पति को भी करेंट लगा गया जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आंटा, वैशनपुरवा निवासी जनक राज ने थाने में लिखित सूचना देकर बताया। कि उसका पुत्र अनिल जायसवाल (40) व बहू सुमित्रा देवी (38) अपने बच्चों के साथ गावं के बाहर  सड़क पर मकान बना कर रहते थे। बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे उसकी बहू को घर मे पंखे से विद्युत करंट लग गया और वह उसमें चिपक गयी। जिसको बचाने उसका पुत्र गया। तो वह भी उसके चपेट में आ गया। और दोनों की घटना स्थल पर ही दुखद मौत हो गयी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही घर मे चीख पुकार कोहराम मच गया। और घटना स्थल आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।

घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह मय हमराह के घटना स्थल पर पहुंच जानकारी हासिल की। मृतक के पिता जनक राज की लिखित सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे