Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:संदिग्धावस्था में लड़की की नहर में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

बी पी त्रिपाठी

 गोण्डा। तहसील क्षेत्र के कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत एक 19 वर्षीय लड़की की लाश नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।                                                                                                    

मामला कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम भोंका से जुड़ा है। जहां से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोंका गांव निवासिनी शम्मो पत्नी वसीम की लड़की गांव के बगल में चल रहे अंजुमन के लंगर में खाना खाने गई थी जिसकी संदिग्धावस्था में नहर में लाश मिली है। उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं उक्त लाश के नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे