Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:महिलाओं ने सीखा गन्ना बुवाई के तरीके


वेद मिश्र
जनपद बलरामपुर के विकास खंड सदर क्षेत्र के ग्राम कटिया में आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह महिलाओं द्वारा गन्ने की खेती बुवाई करके और गेंदे की खेती करके महिलाएं कैसे आगे बढ़े इसके तरीके बताए गए। समूह की महिलाओं को गन्ने की बुवाई का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि समूह की महिलाएं आगे बढ़ाने के लिए गन्ने की नर्सरी तैयार करके भेजें, उससे जो पैसा मिलेगा उससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सूबेदार सिंह यादव एन आर एल एम डीसी उद्यान विभाग से लाल बहादुर मौर्या व गन्ना पर्यवेक्षक बृज भूषण सिंह ने ग्राम कटिया में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गन्ने की खेती के बारे में बताया। 

विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि गन्ने की नर्सरी कैसे तैयार किया जाए, उसमें गोबर मिट्टी डालकर पॉलिथीन बैग में भरकर गन्ने की छोटे टुकड़े को उस में डाल कर पौधे तैयार करने के लिए बताया गया। 


जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्या ने आजीविका मिशन की महिलाएं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गेंदे की खेती करने के लिए जानकारी दी । ग्राम कटिया में समूह सखी परवीन बानो द्वारा महिलाओं को गेंदे की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया जिससे महिलाएं गेंदे की खेती करके अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें । प्रशिक्षण में समूह के तमाम महिलाएं मौजूद रहीं ।



 कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं को आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए गन्ने की खेती व गेंदे की खेती सहित अन्य कई नगदी खेती करके आर्थिक लाभ लेने का सुझाव दिया। 


गन्ने की खेती और गेंदे की खेती में तीन समूह की महिलाएं चांद समूह की महिला, अनम समूह की महिला तथा जय माता समूह की महिलाओं ने कार्य किया। 


कार्यक्रम में एन आर एल एम डीसी सूबेदार सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी उद्यान लाल बहादुर मौर्या, विवेक पांडे, कमलेश कुमार, समूह सखी परवीन बानो, सहित तमाम समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे