Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar :तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ अल्पसंख्यक मोर्चा




भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी रहे सम्मिलित
आलोक कुमार बर्नवाल
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है आज उसी के निम्मित मेंहदावल नरसिंह गड़ी मंदिर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब भी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में सहभाग किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिस तरह से यह कहा गया कि सबका साथ सबका विकास आज प्रधानमंत्री मोदी अपने इन्ही बातों को लेकर चल रहे और सभी समाज को एक साथ एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहे हैं ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष भी तिरंगा यात्रा में रहे सम्मिलित तिरंगा यात्रा में शामिल भाजयुमो जिलाकार्यसमिति सदस्य व मंडल मीडिया प्रभारी सुनील अग्रहरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।

 सेवा सप्ताह के रूप में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न रूप में चौपाल के माध्यम से, सरकारी अस्पतालों में फल वितरित करना समाज को सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए गरीब कल्याणकारी यह भाजपा सरकार सदैव ही गरीबो के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि तिरंगा यात्रा आपसी सद्भाव को दर्शाता है एकता का संदेश देता है तिरंगा यात्रा इस तिरंगा यात्रा में जितेंद्र चौबे, खुनखुन पांडेय,रवि वर्मा,रणधीर सिंह,रामकृष्ण गुप्ता,परमात्मा सिंह,विकास वर्मा,हरिशंकर साहनी,सुनील गुप्ता आईटी,सूर्यनारायण मद्धेशिया, गोलू बाबा आदि लोग सम्मिलित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे