Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज:ग्रामीण मेधा शक्ति की बदौलत ही भारत दुनिया के ज्ञान-विज्ञान की शक्ति का केन्द्र:मोना

यमुना प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रजत जयंती मे विधायक ने शिक्षा तथा विकास की मजबूती पर दिया जोर

रजत जयंती मे विधायक ने नामचीन साहित्यकारों को सम्मान से नवाजा, विविध कार्यक्रमों मे भी मोना हुई शामिल

लालगंज, प्रतापगढ़। वर्मा नगर स्थित यमुना प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सोमवार को रजत जयंती समारोह भव्यता के साथ मनाया गया।



 रजत जयंती पर मातृ सम्मेलन का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया।


 कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक मोना ने हिन्दी साहित्य की नामचीन कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अम्बर तथा बिहार के प्रख्यात् कवि शम्भूशेखर व मध्य प्रदेश के नामचीन साहित्यकार शशिकंात यादव को आयोजन समिति की ओर से अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सारस्वत सम्मान से नवाजा।



 बतौर मुख्यअतिथि विधायक मोना ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं की मेधाशक्ति की सफलता की बदौलत ही आज भारत दुनिया के ज्ञान और विज्ञान का शक्ति का केन्द्र बनकर उभरा है। उन्होने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां ही मातृ शक्ति के सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार के सपने को साकार बनाने मे समर्थवान है।



 क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि रामपुरखास को शिक्षा का हब बनाये रखने के लिए वह तथा सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी निरंतर प्रयासरत है। विधायक मोना ने बेलहा मे आईटीआई तकनीकी संस्थान के शीघ्र युवाओं को समर्पित करने का भरोसा दिलाते हुए शिक्षा के क्षेत्र मे आने वाले कल मे रामपुरखास को एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की भी सौगात सौपने का संकल्प जताया।



 विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सड़क तथा बिजली व पेयजल एवं सार्वजनिक संस्थानो की यहां मजबूती से स्थापना के साथ शिक्षा को मजबूत आधार सौपना ही उनकी और प्रमोद तिवारी की सर्वोच्च प्राथमिकता नजर आती रहेगी।



 आयोजन समिति द्वारा रजत जयंती की स्मृति मे विधायक आराधना मिश्रा मोना को भी स्मृति चिन्ह व मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक यमुना प्रसाद यादव व संचालन साहित्यकार एवं शिक्षक लवलेश यदुवंशी ने किया।



 प्रारम्भ मे प्रधानाचार्य पारसनाथ वर्मा ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान ख्यातिप्राप्त कवयित्री अनामिका अंबर, शशिकांत यादव, शम्भूशिखर, आचार्य अनीस देहाती तथा संदीप शरारती ने राष्ट्रीय एवं सामाजिक परिवेश पर आधारित रचनाओं से लोगों को भावविभोर कर दिया।



 सम्मेलन मे बडी संख्या मे मौजूद महिला अभिभावको तथा अतिथि दीर्घा मे मौजूद विधायक मोना को विद्यालय की छात्रा काजल के भाव नृत्य व खुशी, स्वाती समेत अन्य छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियांे पर भी मंत्रमुग्ध देखा गया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, रोहित शुक्ल, प्रधान राजू पाण्डेय, बृजेश द्विवेदी, मुन्ना पाण्डेय, जयकौशल, जीतलाल यादव, डा. मुकेश मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, राजेन्द्र यादव, केडी मिश्र, संजय शुक्ल, पप्पू तिवारी, भूपेन्द्र तिवारी, त्रिभु तिवारी, अम्बुज मिश्र, शास्त्री सौरभ आदि रहे।



 इसके बाद विधायक मोना ने घुइसरनाथ धाम व्यापारमण्डल के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी मंजू के आकस्मिक निधन पर स्वयं व प्रमोद तिवारी की ओर से संवेदना प्रकट की।



 विधायक मोना ने अझारा गांव मे प्रवीण मिश्र, समापुर मे समाजसेवी रामू मिश्र तथा भवराम बोझी मे पं. अमरनाथ द्विवेदी के संयोजन मे आयोजित कार्यक्रमों मे शामिल हुई। बाबा घुइसरनाथ धाम मे भी विधायक मोना ने पर्यटन संवर्धन योजना से जुडे विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। सांगीपुर क्षेत्र के आहरबीहर, उमरपुर मे भी विविध कार्यक्रमों मे विधायक शामिल हुई।




 विधायक मोना के साथ दौरे मे सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, रामबोध शुक्ल, सुधाकर पाण्डेय, पवन शुक्ल, अवधेश सिंह, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, डा. अमिताभ शुक्ल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे