Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मोतीगंज:बजाज चीनी मिल में मन्त्रो उच्चारण के व पूजन अर्चन के साथ गन्ना पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ।

बीपी त्रिपाठी 

गोण्डा। बजाज चीनी मिल किसानों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। किसानों को अपना गन्ना बेचने के लिए कोई समस्या ना पैदा हो उस समस्या के निराकरण के लिए मिल परिसर में किसान समस्या समाधान केंद्र की व्यवस्था की गई है।



यह बात आज बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड कुंदरखी चीनी मिल में पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इकाई प्रमुख जी बी सिंह द्वारा मिल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तथा क्षेत्र के सम्मानित गन्ना किसानों के साथ नारियल फोड़कर एव डोंगे मैं गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।




मिल प्रबंधन द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। विधिवत पूजा अर्चना  आचार्य अनिल कुमार तिवारी तथा पंडित रमाकांत दुबे द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान इकाई प्रमुख श्री सिंह ने तोल कांटे की विधिवत पूजा कर उस पर चीनी मिल क्षेत्र के अर्जुन पुरवा गांव निवासीकृषक रामनिरंजन की बैलगाड़ी करवा कर बैलों को माला अर्पण कर कृषक को अंग वस्त्र उपहार स्वरूप दिया गया।




इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए इकाई प्रमुख जी बी सिंह ने कहा कि बजाज चीनी मिल किसानों के हितों के लिए सदैव प्रतिबंध है उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि चीनी मिल को साफ सुथरा ताजा जड़ पत्ती व आगोला रहित गन्ना आपूर्ति करें उन्होंने बताया कि यहां कृषकों को अपना गन्ना बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या ना उत्पन्न होने पाए इसके लिए मिल परिसर में किसान समस्या समाधान केंद्र की व्यवस्था की गई है साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष को दिशा निर्देश जारी किया गया है।




इस मौके पर चीनी मिल पर क्षेत्र के कृषक शेष दत्त तिवारी देवेंद्र सिंह सत्येंद्र विक्रम सिंह जीत बहादुर सिंह पप्पू तिवारी शीतला बॉक्स सिंह तथा चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना योगेंद्र सिंह महाप्रबंधक उत्पादन आरके सिंघल महाप्रबंधक यांत्रिकी पीके पांडे जोनल हेड मानव संसाधन अखिलेश्वर उपाध्याय वरिष्ठ उप महाप्रबंधक आईटी यूके पांडे सहायक महाप्रबंधक वित्त व लेखा धर्मेंद्र सिंह उप महाप्रबंधक वित्त लेखा एसएन शुक्ला सहायक महाप्रबंधक सेल्स आरपी सिंह गन्ना प्रबंधक एनके सिंह सहायक सुरक्षा प्रबंधक जे एन सिंह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रवण पांडे  मुख्य सलाहकार फूलचंद शुक्ला आर पी साही वरिष्ठ लेखा अधिकारी सहित तमाम गणमान्य कृषक मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे