Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं ने बैठक करके लिया अहम निर्णय

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं ने बैठक करके देव दीपावली को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। 



नवयुवकों द्वारा नवगठित धर्म रक्षा सेतु के बैनर तले इस वर्ष देव दीपावली को धूमधाम से मनाने की निर्णय लिया गया है। सोमवार की शाम को मोहल्ला बालूगंज में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में संगठन प्रमुख आयुष सोनी और विशाल कौशल के नेतृत्व में संपन्न हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए नये लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया।



 धर्म रक्षा सेतु द्वारा अब तक चलाये जा रहे घरों और दुकानों पर भगवा ध्वज लगाने के कार्यक्रम में तेजी लाने तथा देव दीपावली के अवसर पर सकरौरा घाट पर धूमधाम से देव दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया।



 देव दीपावली आगामी 18 नवंबर को मनायी जायेगी। इस मौके पर हर्ष सोनी, अनुज सोनी, ओम सोनी, साहिल सोनी, प्रिंस सोनी, विनायक सोनी, हिमांशु सोनी, रोहित सोनी, सार्थक वैश्य, शिवम सुल्तानिया, सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे