Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा की सरकार के सफाए में महिलाओं की होगी अहम भूमिका : सुषमा पाल

एस के शुक्ला 

प्रतापगढ़। प्रदेश में जिस तरह से महिलाओं के लिए अपराध का ग्राफ बढ़ा है,उससे प्रदेश की भाजपा सरकार को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा।


2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया हो जाएगा।यह बातें रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेत्री सुषमा पाल ने पृथ्वीगंज बूथ पर पहुंच कर ओटरो के नाम बढ़वाने के उपरांत कहीं। 



उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार में परेशान है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई की मार सबसे अधिक महिलाएं झेल रही हैं। रसोई गैस के साथ ही हर सामान की कीमत इतनी अधिक हो गई कि किचन का गणित गड़बड़ाने लगा है। 



महिलाएं इस सरकार की नीतियों-रीतियों से परेशान हैं और आक्रोशित भी। महिलाओं का यही आक्रोश भाजपा सरकार पर भारी पड़ेगा। भाजपा की सरकार के सफाए में महिलाओं की अहम भूमिका होगी।इस मौके पर सपा नेता मनीष पाल भी मौजूद रहे।



 इसके उपरांत सपा नेत्री सदर विधानसभा क्षेत्र में कई शादी समारोह में शामिल हुई। इसके पूर्व उन्होंने सदर क्षेत्र के कई ग्राम में जनसंपर्क सपा की नीतियां एवं सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को लोगों के समक्ष रखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे