Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धूमधाम के साथ प्रारम्भ हो गया सकरौरा प्रसिद्ध श्रीराम लीला

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। सकरौरा की प्रसिद्ध श्रीराम लीला का मंचन रविवार की रात्रि से धूमधाम के साथ प्रारम्भ हो गया। 



प्रथम दिन की लीला में विष्णु चरित, वरदान एवं शाप की लीलाओं का मंचन किया गया। इसमें भगवान विष्णु के राम के रूप में अवतार लेने के विभिन्न कारणों का मंचन किया गया। 



मनु और सतरूपा द्वारा कठिन तपस्या करने पर पुत्र के रूप में उनके यहां जन्म लेने का वरदान देने, ब्रह्मा पुत्रों सनक, सनंदन, सनतकुमार और सनातन द्वारा भगवान विष्णु के द्वारपालों जय और विजय को दिये गये शाप के निवारण हेतु, दैत्यराज जालंधर के वध के लिए भगवान विष्णु द्वारा उनकी अर्धांगिनी वृंदा के साथ छल करने पर वृंदा द्वारा दिये गये शाप के निवारण हेतु, देवर्षि नारद को भगवान विष्णु द्वारा उन्हें वानर का रूप प्रदान करने पर नारद द्वारा भगवान विष्णु को दिये गये शाप को अंगीकार करने के लिए, श्रवण कुमार के माता पिता द्वारा राजा दशरथ को दिये गये शाप को फलीभूत करने आदि के लिए भगवान विष्णु को रामावतारी होना पड़ा था। 



रामलीला में भगवान राम के अवतार लेने के इन सभी कारणों का विस्तार से मंचन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। 


रामलीला में पन्नालाल सोनी, राजू सोनी, आदर्श मिश्रा, संतोष गौतम, राजेश गौतम, भोले सोनी, रीतेश सोनी उर्फ बड़े आदि के अभिनय को सराहा गया। पात्रों का श्रृंगार रीतेश सोनी उर्फ बड़े तथा उनके सुपुत्र आयुष सोनी ने किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे