Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR:बच्चों ने मनाया हजरत इमाम अली का जन्म दिवस


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में मंगलवार को इस्लाम धर्म के धर्मगुरु धर्म एवं शासक हजरत इमाम अली का जन्मदिवस पूरी गर्मजोशी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । 

बच्चों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर हजरत अली का जन्म दिवस मनाया ।



जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘हजरत इमाम अली‘‘ का जन्मदिवस मनाया गया। 


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बच्चों को बताया कि इस्लामिक कैलेन्डर के अनुसार हजरत अली का जन्म 13 रजब 24 हिजरी पूर्व को हुआ था। 


वह इस्लाम के पैगम्बर मोहम्मद साहब के चचेरे भाई और दामाद थे। उन्होनें 556 ई0 से लेकर 661 ई0 तक इस्लामिक साम्राज्य के चौथे खलीफा के रूप में शासन किया। 


और सिया इस्लाम के अनुसार वह 632 से 661 तक पहले इमाम के रूप में भी कार्यरत रह चुके थे। 


भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में उनके जन्मदिन के इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हजरत अली का जन्म मक्का सउदी अरब काबा में हुआ था। 


इनके पिता का नाम हजरत अबुतालिब और माता का नाम फातिमा असद था। हम सबको उन्होनें समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को दूर करने की शिक्षा दी। 


‘‘हजरत इमाम अली‘‘ के जन्मदिवस पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये । 


भाषण में असरफ रजा, नुजहत फातिमा, फैजा खान, मंदिरा शुक्ला, ताउत प्रवीन, साक्षी त्रिपाठी ने हजरत इमाम अली के बारे अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। 


कला व पोस्टर के अन्तर्गत फरहत फातिमा, मंदिरा शुक्ला एवं सिद्धी श्रीवास्तव नें अपने-अपने कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अन्त में असरफ रजा के द्वारा इस्लामिक धर्म के मुताबिक फातिया पढ़ा गया तथा समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं व स्टाफ तथा सभी बच्चों में सिन्नी बांटा गया। 


इस अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डा0 पी0एन0 तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, (ऑनलाइन) उप प्रधानाचार्य संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, मेराज अहमद, पूनम चौहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, कपिल निषाद, विश्वनाथ तिवारी, आकृष्ट शुक्ला, डी0डी0 पाण्डेय, शालिनी शुक्ला, दुर्गा प्रसाद यादव, आशुतोष मिश्रा, अशोक चौहान (पी0टी0आई0) वली आलम, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला ने बच्चों के साथ मिलकर ‘‘हजरत इमाम अली‘‘ के जन्मदिन को मनाया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे