Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक ने नए जोश के साथ भरी हुंकार

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने नए जोश के साथ नई हुंकार भरी है। 


उन्होंने एक समारोह में कहा कि अब विधायक से क्षेत्र के लोगों को मिलने के लिए माध्यम, काम कराने के लिए दलाल की आवश्यकता नही होगी।


जनता ने अपना वादा पूरा किया है अब मेरी बारी है। क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार होगा, करनैलगंज में परिवर्तन हुआ है तो क्षेत्र का परिवर्तन होगा। 


शनिवार को करनैलगंज के लखनऊ रोड स्थित आदित्य धर्मकांटा पर प्रतिष्ठित व्यापारी अमित सिंहानियां द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 


जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप व संचालन नगर अध्यक्ष आशीष सोनी ने किया। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक अजय सिंह रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक अजय सिंह ने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि। 


विधानसभा चुनाव में मैं बड़े बड़े वादे करते हुये विधायक बनाने की अपील कर रहा था। आपने अपना दायित्व निभाकर विधायक बना दिया, अब हमारी बारी है जो मैं भाषण में नही कहना चाहता। 


हमसे यदि कोई भूल हो जाय तो आप बेहिचक हमे बताते रहे। मैं अपने वादे व जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। 


करनैलगंज कि जनता को अपने विधायक से मिलने के लिये किसी माध्यम की जरूरत नही होगी। सबके लिये 24 घण्टे दरवाजा खुला रहेगा। 


उन्होंने करनैलगंज में अभूतपूर्व बदलाव होने का संकेत देते हुये कहा कि आपने अभी तक जो सोंचा होगा वह भी होगा और जो नही सोंचा होगा वह भी होगा। 


उन्होंने कहा कि मैं यहां विधायक के रूप में खड़े होकर बोल रहा हूँ उसके कारण आप है। इस लिये आप की हर समस्या हमारी होगी। नगर पालिका में अब सपा का राज नही चलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं का राज होगा। 


अब तक यहां होली मिलन नही होता है। उसकी भी शुरुआत होगी। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि भाजपा जो कहती है करके दिखाती है। 


उन्होंने कहा कि करनैलगंज में वह खुद समय देकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। आयोजक अमित सिंहानिया ने विधायक को करनैलगंज की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया और उसका समाधान कराने की बात कही।


फायर ब्रांड हिन्दू नेता व फ़िल्म अभिनेता मोहित राज ने भी अपनी बात रखी। 


विष्णु प्रताप नारायण सिंह, दीपक अग्रवाल, वासुदेव सिंह, डॉ.परमेश्वर सिंह, रामजीलाल मोदनवाल, शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, संजय गुप्ता, अशोक सिंघानिया, आशीष गिरि, कन्हैयालाल वर्मा, श्याम किशोर मिश्रा, प्रमोद सिंघानिया, रामकुमार मौर्या, चंद्रशेखर गोस्वामी, अवधेश सिंघानिया, अन्नू बाबा, क्षेमेश्वर पाठक, लक्ष्मी नारायन खेतान, मोहित पांडेय, अजय सिंघानिया, अनूप गोस्वामी, सन्तोष अवस्थी, पराग दुबे, हरजीत सिंह, राजेश कश्यप, अनिल गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे