Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घायल होम्योपैथ डाक्टर का हाल-चाल लेने के लिए पहुंचे प्रयागराज

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होमियोपैथी डाक्टर चक्रपाणी उपाध्याय को देखने और उनकी मदद करने वाले प्रयागराज पहुंच रहे हैं। 


इसी क्रम में  शहर के समाजसेवी, शिक्षक, बिजनेसमैन तथा उनके चाहने वाले  और उनके शुभचिंतक उनके परिजनों से मुलाकात की।


हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 


उदयभानु सिंह, अश्वनी केसरवानी, डाक्टर पीके शर्मा, शरद केसरवानी सहित कई लोग मौजूद थे। 


बता दें कि डाक्टर चक्रपाणी शुक्रवार को जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी से टकरा गए थे। उनके पैर और शरीर के कई हिस्से में चोट आई है। 


प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे