Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पर्यावरण सेना ने शुरू किया 'माटी बचाओ' अभियान

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ पर्यावरण सेना द्वारा पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जागरूकता फैलाने हेतु माटी यानी मिट्टी बचाओ अभियान का शुभारंभ पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने अपने पर्यावरण सैनिकों के साथ महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर शुरू किया।


इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि मानव द्वारा धरती के प्रति किए जा रहे अप्राकृतिक कृत्यों से हमारी माटी तत्वहीन होती जा रही है।


50 प्रतिशत से अधिक हमारी माटी से जैविक तत्व गायब हो चुके हैं।जिसके चलते धरती पर भोजन,पानी और शुद्ध हवा का संकट पैदा हो रहा है।


यदि ऐसा ही रहा तो आने वाले 2050 तक धरती अन्न का उत्पादन करने लायक नहीं रह जाएगी।उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि माटी के गुणों में हो रहे कमी के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए जिससे समय रहते सार्थक पहल की जा सके।


पर्यावरण सेना महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी और अजय मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण सेना इस दिशा में शुरू हो रहे माटी बचाओ अभियान को पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा जिससे लोग अपनी माटी को लेकर जागरुक हो सकें।


इस अवसर पर पर्यावरण सेना प्रमुख सभी लोगों से मिट्टी को उठकर अपने पर्यावरण को बचाने हेतु माटी बचाने हेतु संकल्पित किया।


इस मौके पर अजय मिश्रा,जनार्दन ओझा,अंकित मिश्रा,सुरेश गायकवाड़,प्रवीण शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे