Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोतीगंज:सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए



यज्ञ नारायण त्रिपाठी

मोतीगंज।। गोंडा।। समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से करे तभी पीड़ित को समय से सच्ची न्याय मिलेगी।



यह बात मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने थाने पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि पीड़ित को थाने व अधिकारीयों के कार्यालयों का बार बार चक्कर न लगाना पड़े।



इस लिए सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसीलिए हम सभी का कर्तव्य है कि पीड़ित को समय से न्याय मिले।


आज शनिवार को मोतीगंज थाना परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने किया। 


उन्होंने बताया कि आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 11 प्रार्थना पत्र राजस्व से सम्बंधित रहा जिसमें मौके पर 7 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया 1 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से संबंधित था जिसके लिए जांच सौंप दी गई है।शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित राजस्व विभाग के कर्मचारियों को समय से निस्तारण करने को कहा गया है।




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे