Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस ने ब्लाकों में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन



अयोध्या 21 जून ।अग्निवीर योजना तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बिना वजह परेशान किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बीकापुर ,पूरा तथा मया ब्लाकों में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। 


बीकापुर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार सिंह पूरा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष रामचरित्र मौर्य तथा मया ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।


 इन अवसरों पर उपस्थित कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिव पूजन पांडे ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों का भविष्य अंधकार में कर रही है।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक सिंह ने कहा अग्निवीर योजना हिंदुस्तान के इतिहास में काला कानून है जो विश्व में अपनी अलग पहचान रखने वाली हिंदुस्तान की सेना के असीम वैभव को धूमिल करेगी।



महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा नौजवानों को इस योजना का पूरी ताकत से शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करना चाहिए। 


भारतीय जनता पार्टी हिटलर शाही तरीके से सरकार चलाना चाहती है ,वह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को परेशान कर रही तथा संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग अपने निजी राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए कर रही।


कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम के अनुसार बीकापुर के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अशोक सिंह युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष आशुतोष सिंह तथा उषा कोरी शामिल रहे।


पूरा ब्लॉक के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,युवा कांग्रेसी जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ,अनिल तिवारी ,रामनरेश मौर्य, महेश वर्मा ,आशीष यादव, अमरीश पांडे, नरेंद्र बहादुर सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा ,राजा प्रताप सिंह ,मोनू सिंह ,रानू सोनी ,शैलेश मौर्य, देवी गुप्ता ,जोखू तिवारी, दीप कृष्ण वर्मा ,रामचंद्र यादव ,गिरिजेश तिवारी आदि शामिल रहे।


माया ब्लॉक में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आशीष गुप्ता प्रशांत पांडे राजदेव वर्मा विवेक दुबे परमानंद दुबे सत्रोहन प्रसाद हृदय नारायण मिश्रा मनोज जयसवाल शकील रहमानी संतोष कुमार दयाशंकर तिवारी रामकेवल पांडे राजेश गौड़ आदि सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे