Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़ के बिहार बाजार में खुले में बिक रहा है मांस मछली ,प्रशासन उदासीन



रवि दुबे 

बिहार प्रतापगढ़ ।बाघराय थाना की पुलिस मुख्यमंत्री के आदेश के प्रति लापरवाह दिख रही है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के महीने में कांवरियों के रास्ते में लग रहे मांस मछली की दुकानों को हटाने का आदेश दिया है।साथ ही कांवरियों पर पुष्प वर्षा करने का आदेश है।


पुष्प वर्षा करने की बात तो दूर बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार बाजार के पुल के बगल मांस मछलियों का दुकान कांवरियों के रास्ते में लगता है।जहां पर कांवरियों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


दुर्गन्ध के कारण कांवरियों को अपना नाक बंद करके जाना पड़ता है।जबकि बाघराय पुलिस की रोज आवागमन उसी रास्ते से है।


रास्ते से लगभग 500 मीटर दूर पर शिवालय का मन्दिर भी है।जिसका नाम बिहारेश्वर नाथ धाम है।03 अगस्त को बिहारेश्वर नाथ धाम में महा जलाभिषेक भी होना है।


इसके बावजूद प्रशासन मूर्क़दर्शक बना हुआ है।स्थानीय प्रशासन के उदासीन व्यवहार से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे