Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारी में जुटे बीजेपी कार्यकर्ता



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।


गुरुवार को नगर के सकरौरा सेक्टर में मंडल उपाध्यक्ष राजेश कश्यप के आवास पर बैठक हुई। 


कन्हैया लाल वर्मा प्रभारी/महामंत्री भाजपा के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्याम किशोर मिश्रा को तिरंगा पटका पहना कर स्वागत किया गया। 


इस दौरान महामंत्री ने पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन गौड़, सेक्टर संयोजक नरेंद्र सोनी, बूथ अध्यक्ष अवनीश सोनी, धनेश मिश्रा तथा पन्ना प्रमुखों सहित सभी वर्गों को राष्ट्र के नाम जागरूक करते हुए 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। 


जिस पर सभी ने उल्लास के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे