Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या: जमीनी विवाद में लाठी डंडों से पीट-पीट कर युवक की हत्या

 


 

                               देखिए पिटाई का वीडियो

वासुदेव यादव

 खबर अयोध्या जनपद से हैं जहां पर एक युवक की जमीनी विवाद में विपक्षियों ने बुरी तरह से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। जिसके चलते मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा है। 


इसमें स्थानीय पुलिस और प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है क्योंकि मृतक की ओर से पूर्व में शिकायती पत्र दिया गया था। पर सख्त कार्यवाही नहीं की गई थी। 


बता दें कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर ग्राम निवासी विवेक वर्मा 32 वर्ष अपनी भूमि कब्जा करने हेतु बीकापुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव गया हुआ था। उसके साथ अन्य लोग भी थे। 


इसी दौरान उसके विपक्षी अजय अरविंद अनिल मायाराम सोनू भारत रविशंकर मुकेश और अन्य 7 से 8 अज्ञात महिलाएं ने उनके ऊपर लाठी डंडा लेकर हमला कर दिया और बुरी तरह से मारा पीटा। जिसके चलते उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

  

सूचना पाकर मौके पर इलाकाई पुलिस गई। मृतक व घायल को अपने कब्जे में लिया। सभी को जिला अस्पताल भेजा।

  

बता दें कि मृतक विवेक वर्मा 32 वर्ष मूल रूप से अयोध्या कोतवाली के हैबतपुर गांव में रहते थे। 


इनकी पैतृक संपत्ति सेमरा गांव में थी जो कि थाना बीकापुर क्षेत्र में पड़ता है। इनके पक्ष में कई बार डिग्री हुई थी। 


इनके विपक्षी इनकी कुछ भूमि कब्जा किए हुए थे। उसी को है ट्रैक्टर लेकर जुताने गए थे। इसी बीच विपक्षीगढ़ इनके ऊपर हमला करके इनकी हत्या कर दिए।


मृतक के परिजन उदयभान वर्मा ने कहा कि इस संबंध में हमने थाना अध्यक्ष तहसीलदार एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। जान माल की गुहार लगाया था। 


लेकिन  स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते हमारे भाई विवेक वर्मा की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। 

 

वहीं विपक्षीगणों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, अन्य की तलाश जारी है।

 

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे