बहराइच। जिले में जगह-जगह बनाए गए पूजा पंडालों में देवों में प्रथम श्री गणोश की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित करने के बाद पूजन अर्चन व आरती का क्रम शुरू हो गया है। जय गणोश देवा व गणपत्ति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गुजायमान हो रहे हैं। पूजा पंडालों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गणोश चतुर्थी से शुरू हुए गणोश महोत्सव के रंग में पूरा जिला रंग गया है। शुक्रवार देर रात तक विभिन्न पूजा पंडालों में गजानन की प्राण प्रतिष्ठा व पूजन विद्वान आचार्यो द्वारा संपन्न कराया गया। शहर के बशीरगंज चौराहा स्थित गणपति पूजा पंडाल में सजा बहराइच के राजा का भव्य दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना है।


बहराइच के राजा गणेश पूजा समिती के अध्यक्ष मनीष रस्तोगी ने बताया कि रविवार देर रात को महामंडलेश्वर रवि गिरि जी के सानिध्य में विशाल रात्रि जागरण कार्यक्रम संतराम बंजारा एंड पार्टी शाहदरा दिल्ली द्वारा सम्पन्न हुआ। विशाल जागरण को देखने-सुनने के लिए दूर-दराज से भक्तगणों ने बहराइच के राजा के पण्डाल में अपनी हाज़री लगाई। सन्तराम बंजारा को सुनने आये श्रोताओं में उनके बीजेपी के हिट गाने को लेकर उत्सुक्ता साफ देखने को मिली। हज़ारो श्रद्धालुओं से खचाखच्च भरा पड़ा था पण्डाल।
विशाल जागरण में बतौर मुख्य अतिथि पहुँच सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने बहराइच के राजा के दरबार मे हाज़री लगाते हुवे,देर रात तक सन्तराम बंजारा एवं उनके सहयोगियों द्वारा गाये गये मनमोहक भजनों का लुत्फ उठाया।
कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री ने भी हिट गाने को सुन बजायी खूब ताली
बशीरगंज।नगर में स्थित बशीरगंज चौराहे के निकट सजे बहराइच के राजा के पण्डाल में हाज़री लगाने पहुँचे ग्रह जनपद के दोनों मंत्री सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने सन्तराम बंजारा के गाये हुवे प्रधानमंत्री पर गाने के "बीजेपी के शेरो में एक बबर शेर दिखाई दे" की ख्याति बहुत पहले से ही जिले में रही है। पीएम मोदी के बहराइच आगमन से पूर्व जिले में चहु ओर बजने वाले इस गाने को कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री ने सुन स्टेज पर ही बजाई खूब ताली। साथ ही साथ दोनों मंत्रियों ने कमेटी द्वारा कराए गये जागरण व झांकियों के कार्यक्रम को खूब सराहा ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ