Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:परिवहन कार्यालय में बड़े पैमाने पर हुवा तबादला


राकेश गिरी 
बस्ती । परिवहन आयुक्त प्रशासन ने परिवहन कार्यालय बस्ती में कार्यरत अनेक लिपिकांे का तबादला किया है। यह जानकारी देते हुये संभागीय परिवहन अधिकारी डा. आर.के. विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधान सहायक शिवानन्द सिंह को छोड़ समस्त परिवहन लिपिकों का तबादला कर दिया गया है।
परिवहन कार्यालय बस्ती से स्थानान्तरित होने वालों में इबरार अहमद बस्ती से चन्दौली, रामनरायन दीक्षित, विनोद कुमार श्रीवास्तव संतकबीर नगर, सचिन शुक्ल बस्ती से देवरिया, प्रवीण गौतम गाजीपुर कर दिया गया है। इनके स्थान पर फैजाबाद से सभाजीत पाल, अनुज प्रधान, बच्चूलाल, बलरामपुर से रामानुज, कुशीनगर से विनोद कुमार बस्ती स्थानान्तरित किये गये हैंं।
संभागीय परिवहन अधिकारी डा. आर.के. विश्वकर्मा ने बताया कि विभाग में कर्मचारियों की कम संख्या देखते हुये परिवहन आयुक्त प्रशासन से संख्या बढाने क आग्रह किया गया था। अभी आवश्यकता के अनुरूप कर्मचारी नहीं भेजे गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे