Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:मेले में छीनी गई चेन पुलिस ने एक महिला से किया बरामद


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा | वजीरगंज :- गुरुवार दोपहर को बालेश्वरनाथ मंदिर पर जल चढ़ाने गई एक महिला के गले की सोने की चेन की छिनैती हो गई।पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करके छिनैती करने वाली महिला के पास से चेन बरामद कर उसे जेल भेज दिया ।
सुचेता पत्नी जगदीश सोनकर निवासिनी धनेश्वरपुर द्वारा दर्ज कराए रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी पुत्री निक्का के साथ गुरुवार को बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर पर जल चढाने गई थी। वहां एक महिला ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन जिस पर एस एन 23 लिखा था,को एक अज्ञात महिला छीन कर भीड़ में भाग गई।पीड़िता द्वारा दी गई शिनाख्त व शक के आधार पर पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर तलाशी कराई तो उसके पास से छीनी गई चेन बरामद हुई।पूछताछ में उसने अपनी पहचान आशा देवी पत्नी स्व.हरीलाल निवासिनी ग्राम कुसहरा थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर बताई।
थानाध्यक्ष विनय कुमार  सरोज ने बताया कि छिनैती करने वाली महिला को जेल रवाना कर दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे