Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती के 4 सफाईकर्मियों का प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओ में चयन


राकेश गिरी 
बस्ती। जनपद के 4 सफाईकर्मियों ने जिला और मण्डलीय खेलकूद प्रतियोगिता मंें अपना परचम लहराया है। सुक्खीराम ने कुश्ती में जितेन्द्र पहलवान को परास्त किया। वे 24 अगस्त को मुरादाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता मे हिस्सा लेंगे। इसी प्रकार चन्द्रशेखर और संजू यादव ने तैराकी में सफलता हासिल किया। वे 24 अगस्त को वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। रमेश चन्द्र वर्मा को दौड़ प्रतियोगिता में सफलता मिली। वे मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
खेलकूद की प्रतियोगिता में 4 सफाईकर्मियों के प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन पर प्रसन्नता करते हुये जिला पंचायतराज अधिकारी गोपाल जी ओझा, उप जिला पंचायत राज अधिकारी आशुतोष कुमार ने चयनित खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर उनका हौसला बढाया।
उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय, संरक्षक महेन्द्र चौहान, मण्डल अध्यक्ष राम सहाय यादव, असलम अंसारी, जयराम यादव, सोमईराम आजाद, ऊषा, मंजू, रेखा, तुलसीराम, शिवकुमार यादव, जंग बहादुर के साथ ही अनेक सफाई कर्मियों, जिला समन्वयक राजा शेर सिंह, विष्णुदेव तिवारी, दीपमणि शुक्ल, अनिल श्रीवास्तव आदि  ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे