Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दहेज हत्या व दो अन्य हत्याओं के मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज



सुलतानपुर। दहेज हत्या व दो अन्य हत्याओं के मामले में तीन आरोपियों की तरफ से जिला जज की अदालत में जमानत अर्जियां पेश की गयी। जिसे जिला न्यायाधीश प्रमोद कुमार ने खारिज कर दिया है।
 पहला मामला चांदा थाना क्षेत्र के अमरूपुर का है। जहां के रहने वाले आरोपी हितलाल धुरिया की तरफ से बहू की हत्या के आरोप में जमानत अर्जी पेश की गयी। वहीं दूसरे मामले में कादीपुर में हुई रत्नेश सिंह की हत्या व सरवेन्द्र पर हुए हमले के मामले में आरोपी अजय मौर्य निवासी रायपुर गोसाईगंज की तरफ से जमानत अर्जी पेश की गयी। तीसरे मामले में कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में हुए भारत भूषण हत्याकांड में आरोपी रघुनायक दूबे निवासी बरसड़ा थाना कोतवाली देहात की तरफ से जमानत अर्जी पेश की गयी। तीनों मामलों में बचाव पक्ष के तर्कों एवं जिला शासकीय अधिवक्ता शुकदेव यादव के विरोध के पश्चात अदालत ने सभी जमानत अर्जिया खारिज कर दी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे