Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:किसान कर्ज माफी में लेखपाल वसूल रहे रुपया


 रुपया न देने पर तहसील सत्यापन को आयी सूची में पात्र को अपात्र बनाकर भेज रहे सत्यापन की सूची ।
             
जयसिंहपुर सुल्तानपुर:जयसिंहपुर तहसील के सेमरी सर्किल के बिरसिंहपुर निवासी विवेक कुमार सिंह व अभिषेक कुमार सिंह पुत्र गण स्व0 राम बदन सिंह ने जिला अधिकारी को दिए शिकायती प्राथनापत्र में हल्का लेखपाल राम प्रकाश पर ऋण मोचन के लिए रुपया माँगने का आरोप लगाया है रुपया न देने पर ऋण मोचन पात्रता की सारी शर्ते पूरी करने के बाद लेखपाल  ने बड़ौदा पूर्बी  उत्तर प्रदेश बैंक बिरसिंहपुर द्वारा तहसील सत्यापन के लिए भेजी गयीं  के सी सी स0 05 /2248व 05/2249 व फसली ऋण स0 366 को लेखपाल ने रुपया न मिलने की वजह से अपात्र घोषित कर के सूची बैंक भेज दी ।
     जब कि दोनों भाई लघु सीमांत किसान की सारी शर्ते पूरी करते है ।
      विवेक व अभिषेक की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सलतानपुर ने जिला किर्षि अधिकारी सलतानपुर को जाँच सौप कर रिपोर्ट तलब की है ।
       वही लेखपाल राम प्रकाश उपाध्याय ने इस वावत पूछने पर बताया कि अभी कुछ माह पहले ही राम बदन सिंह की मौत हुई है उनकी खतौनी बडी थी अभी बटी  नही है इस लिए चूक हो गयीं ।
     दूसरी तरफ विवेक व अभिषेक ने बताया कि मेरे पिता को मरे दो तीन वर्ष हो चुके है खेतोनी हम लोगो के नाम है तभी तो हमे बैंक ने कर्ज दिया ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे