Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैज़ाबाद:रुदौली बार चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने झोकी ताकत


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:बार एसोसिएशन रुदौली के चुनाव का प्रचार अब अंतिम दौर में आ चुका है और सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी अपनी ताकत झोंक दी है।
बता दें कि नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और राम भोला तिवारी और मो.शकील के मध्य सीधा मुकाबला है और दोनों में कांटे की टक्कर देखी जा रही है वहीँ महा मंत्री पद के लिये राम रतन यादव व् रमेश कुमार शुक्ल तथा देवेंद्र तिवारी के बीच त्रिकोणात्मक लड़ाई है तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए भी सुधीर कुमार श्रीवास्तव व् उत्तम कुमार और राम केवल यादव में त्रिकोड़ात्मक लड़ाई होना माना जा रहा है।
अधिवक्ताओं की माने तो इसबार चुनाव पूर्व अनुमान लगाना मुश्किल है कि बाज़ी कौन मारेगा फिलहाल मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी प्रत्याशी अपनी अपनी ताकत झोंके है और सही तस्वीर मतों की गिनती के बाद ही साफ़ होगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे