Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा के जिला अस्पताल में महिला की लुटी अस्मत, मचा हड़कंप


 मुकदमा दर्ज, आरोपी संविदाकर्मी फरार
ए.आर.उस्मानी

गोण्डा। करीब दो माह पूर्व से जिला अस्पताल में इलाज करा रही एक  40 वर्षीया महिला के साथ अस्पताल के एक संविदा कर्मी ने बीती रात्रि जबरन रेप किया। महिला  की पांच वर्षीया बेटी ने घटना की जानकारी लोगों को दी। अस्पताल में अस्मत लूटे जाने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। मौके पर सीएमएस व नगर कोतवाल पहुंचे और पीड़ित महिला का बयान दर्ज किए। संविदा कर्मी जयवीर पुष्कर के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार बताया जाता है।
      बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय के आईसुलेसन वार्ड के  कमरा नम्बर 4 के बेड पर लेप्रोसी नामक बीमारी से ग्रसित एक 40 वर्षीया महिला 26 जून 2017 को  भर्ती हुई थी। तभी से उसका इलाज  जिला अस्पताल में चल रहा था। महिला के साथ में एक पांच वर्षीय  उसकी पुत्री भी थी। आरोप है कि रात्रि करीब तीन बजे के आसपास ड्यूटी के समय तैनात संविदा कर्मी जयवीर पुष्कर ने सो रही महिला के साथ रेप किया। महिला की पुत्री रीता ने शोर मचाया। इस पर वहां तथा बगल के वार्डों में मौजूद तीमारदार दौड़े। अस्पताल में रेप की खबर से हड़कम्प  मच गया। सुबह सीएमएस, सीएमओ व नगर कोतवाल ने वार्ड में पहुंचकर पीड़ित महिला का बयान लिया।
       घटना की पुष्टि करते हुए नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी संविदाकर्मी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद वह फरार हो गया। उसकी धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे