Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झाँसी:संयुक्त विकास पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के सम्बंन्ध में एक सभा का किया आयोजन


झाँसी :संयुक्त विकास पार्टी का उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के कार्यकर्म के सम्बंन्ध में एक सभा का सफल आयोजन किया गया।जिसमे विशिष्ट अतिथि रास्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप उपाध्याय,रास्ट्रीय महिला अध्यक्ष नैनी काज़मी प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रास्ट्रीय उपाध्यक्ष जी ने आगामी उप्र में होने वाले नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा कर चुनाव में मजबूत प्रत्यशियों को चुनाव के लिए चयन करने हेतु मापदंड तय करने का निर्देश दिया, साथ ही 2019 में होने वाले संसदीय चुनाव में भी संयुक्त विकास पार्टी के मजबूत प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया अभी से ही करने के लिए कार्यक्रम में आये हुए उत्तरप्रदेश के सभी पदाधिकारियों को निर्देश भी उपाध्यक्ष जी के द्वारा दिये गए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला अध्यक्ष नैनी काज़मी ने सभी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए अपने विचारों को ब्यक्त किया तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में जोश और उत्साह के साथ अभी से लगने के साथ ही 2019 में होने वाले संसदीय चुनाव की तैयारी भरपूर मजबूती से करने के लिए सबको उत्साहित किया।उक्त कार्यक्रम में उप्र उपाध्यक्ष रणविजय यादव,उप्र मीडिया प्रभारी आत्माराम पटेल,उप्र/उत्तराखंड प्रभारी प्रदेश सचिव बलराम सिंह कुशवाहा, कासगंज जिलाध्यक्ष अर्जुन यादव,श्रीकृष्ण तिवारी कार्यकारी सदस्य उप्र तथा विशेष रूप से समाज सेवी पवन आर्य जी जिलाध्यस् विपिन सिंह  तथा अन्य जिलों के पदाधिकारीभी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे