Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:सेल्फी के चक्कर में युवक ने गवाई जान


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर। शुक्रवार को शहर से सटे गोमती पुल पर मोबाइल से सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान गवा दी । सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल सुरेश मिश्र में आनन फानन में जाल डलवा कर गोताखोर की मदद से युवक की तलाश शुरू की आज युवक की बॉडी मिली जिसकी पहचान शिवांक श्रीवास्तव निवासी शास्त्री नगर सुल्तानपुर के रूप में हुई।
बताते चलें शुक्रवार को देर शाम मोबाइल से सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक गोमती नदी के पुल पर बनी रेलिंग पर खड़ा हो गया और झुककर सेल्फी लेने लगा । आसपास गुजर रहे लोगों ने उसको  खतरनाक स्टंट करने से मना किया । इतने में ही युवक का बैलेंस डगमगा गया और वह बीच नदी में जा गिरा ।
उसके नदी में गिरते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया लोगों ने कोतवाली पुलिस को फोन कर उक्त घटना की सूचना दी । आनन फानन में पहुंचे नगर कोतवाल सुरेश मिश्र ने गोताखोर की मदत से युवक की तलाश शुरू कर दी थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे