Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:चाकूबाजी में घायल छात्र की इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय हुई मौत


खुर्शीद खां 
सुल्तानपुर।नगर के सेंट्रल स्कूल में छात्रों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी में घायल छात्र की लखनऊ इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार नगर के सेंट्रल स्कूल में छात्रों के बीच विवाद हो गया था।शुक्रवार को छुट्टी के समय कुछ लड़कों ने कक्षा 9 के छात्र मो0 कैफ पुत्र याहिया खान "कल्लन" निवासी अलीगढ,अमहट थाना कोतवाली नगर को चाकू मारकर घायल कर दिया।आसपास के लोगों ने एक लड़के को पकड़ लिया।108 को बुलाकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत गम्भीर देखकर लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया।परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे।रास्ते में में मुंशीगंज के बाद उसकी मौत हो गयी।पुलिस ने हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है,बाकी के लिए दबिश जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे