Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:धान क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कर ली जाय- डी.एम.


सुलतानपुर । जिलाधिकारी हरेन्द्रवीर सिंह ने सभी सम्बन्धित को निर्देशित करते हुये कहा कि धान खरीद हेतु प्रस्तावित सभी धान क्रय केन्द्रों पर बोरा, नमी मापक यन्त्र, छलना, धनराशि आदि की व्यवस्थायें 15 सितम्बर तक प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कर ली जाय। जिससे किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट में धान खरीद हेतु प्रस्तावित धान क्रय केन्द्रों की सूची का अनुमोदन किया। 
जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष धान खरीद हेतु जिले में कुल 41 क्रय केन्द्र खोले गये थे। जिसमें से 09 क्रय केन्द्र विपणन शाखा, 10 क्रय केन्द्र पी.सी.एफ., 01 क्रय केन्द्र कर्मचारी कल्याण निगम, 02 क्रय केन्द्र एफ.सी.आई., 01 क्रय केन्द्र समिति एवं 18 क्रय केन्द्र प्राईवेट प्लेयर्स के थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार जिन एजेन्सियों द्वारा जितने क्रय केन्द्र खोले गये थे, उससे कम क्रय केन्द्र इस बार नहीं खोले जायेंगे। उन्होंने मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये सभी क्रय केन्द्रों पर नमी मापक यन्त्र, छलना आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। बोरे की व्यवस्था डिप्टी आर.एम.ओ. तथा बजट की व्यवस्था सभी एजेन्सियों को करना है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ब्रम्हदेव सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय, कादीपुर मोतीलाल सिंह, लम्भुआ सलिल कुमार पटेल, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह तथा विभिन्न क्रय एजेन्सियों के प्रभारी व सम्बन्धित उपस्थित थे। बैठक का संचालन डिप्टी आर.एम.ओ. कमलेश सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे