Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी : UPHG संगठन निकालेंगे नमामि गंगे जागृति यात्रा


सतेन्द्र खरे 
कौशांबी : गंगा की निर्मलता, अविरलता व संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स संगठन नमामि गंगे जागृति यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए होमगार्ड्स गंगा किनारे स्थित तीर्थ क्षेत्र कड़ा से मंझनपुर और यहां से इलाहाबाद तक यात्रा जाएगी।
    जिला कमांडेंट होमगार्ड्स अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि गंगा के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने लिए जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए जिले भर के होमगार्ड्स तीर्थ क्षेत्र कड़ा से 27 अगस्त की शाम चार बजे यात्रा निकालेंगे। यात्रा देवीगंज बाजार से होते हुए सैनी व सिराथू पहुंचेगी। यहां विधायक शीतला प्रसाद यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा मंझनपुर चौराहे पर स्थित गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 28 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे डीएम मनीष कुमार वर्मा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही नवीन मंडी ओसा परिसर में होने वाली सभा को कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, होमगार्ड्स मंत्री अनिल राजभर, स्थानीय सांसद व विधायक के साथ ही डा. सूर्य कुमार शुक्ला आदि सभा को संबोधित करेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे